फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Responsibility of running toll goes to old company

Muzaffarnagar: पुरानी कंपनी को छपार टोल की जिम्मेदारी, नौकरी पर रखने की मांग के लिए टावर पर चढ़े कर्मचारी

Fri, 28 Nov 2025 08:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Nov 2025 08:42 PM IST
सार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी को टोल टैक्स का ठेका दिया गया है। हंगामा होने के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि इंटरव्यू में पास होने के बाद नौकरी पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Responsibility of running toll goes to old company
नौकरी की मांग को लेकर हंगामा करती महिला कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी वीकेएम को मिला है। शुक्रवार को कंपनी ने दोबारा संचालन शुरू किया। 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Responsibility of running toll goes to old company
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हटाए गए कर्मचारियों ने फिर हंगामा किया। एक कर्मचारी ने टावर और महिलाकर्मी ने मकान की छत पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावानी दी। आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़कर समझा-बुझाकर शांत किया। तय किया गया कि तीन दिसंबर तक कर्मचारियों के इंटरव्यू होंगे। उत्तीर्ण होने वाले कर्मचारियों को दोबारा नौकरी दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर टोल का संचालन पूर्व प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी कर रही थी। 20 सितंबर की रात यहां से उपप्रबंधक अरविंद पांडेय की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में मिला था।
 
विज्ञापन

अगले दिन ठेकेदार अपने समर्थकों के साथ टोल पर पहुंचे और उपप्रबंधक के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व टोल कर्मियों की सुरक्षा को लेकर धरना दिया था। जबकि स्थानीय टोल कर्मियों ने त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में डेढ़ सप्ताह तक टोल पर धरना दिया।
 

प्रशासन की ओर से साउथ एशियन कंपनी से टोल वसूली करानी शुरू की गई, इसके बाद पूर्व प्रमुख हाईकोर्ट चले गए थे। पूर्व कंपनी को हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया। शुक्रवार को पुरानी कंपनी के कर्मचारियों ने टोल वसूली शुरू कर दी।
 

जिन कर्मचारियों के साथ विवाद था, उन्हें हटा दिया। टोल कर्मियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, प्लाजा मैनेजर जलदीप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।
 

महिलाकर्मी पायल ने टोल कंट्रोल रूम की छत से पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन साथी कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एक कर्मचारी प्रमोद भी टावर पर चढ़ने के लिए दौड़ा, लेकिन उसे भी पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। 
 

भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, बबलू गुर्जर, प्रधान राजेंद्र उर्फ पोपी, कनक सिंह पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार से बात की। तय किया गया कि तीन दिसंबर तक हटाए गए कर्मचारी मूल प्रमाणपत्र जमा कराएंगे। इंटरव्यू लेकर टोल पर रखने का आश्वासन दिया गया ।
 

इंटरव्यू पास करने पर रखे जाएंगे: मलिक
पूर्व प्रमुख विनोद मलिक का कहना है कि कर्मचारी प्रमाणपत्र, पुलिस वेरिफिकेशन जमा कराएंगे। टेस्ट होगा, उसमें पास हुए कर्मियों ही रखा जाएगा। वह कर्मचारियों के हित में हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। क्षेत्र के लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

सात अक्तूबर से वसूली कर रही थी दूसरी कंपनी
टोल पर विवाद के बाद दूसरी कंपनी साउथ एशियन सात अक्तूबर से वसूली कर रही थी। पूर्व प्रमुख की ओर से हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने एचएचएआई और अन्य संबंधित पक्ष को 11 दिसंबर को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed