फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar ranked sixth in male sterilization

पुरुष नसबंदी में छठे स्थान पर मुजफ्फरनगर

Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar ranked sixth in male sterilization
पुरुष नसबंदी में छठे स्थान पर मुजफ्फरनगर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरुष नसबंदी पखवाड़े में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को भी जनपद में दो पुरुष नसबंदी की गईं। जनपद में पखवाड़े में 18 पुरुषों की नसबंदी की जा चुकी हैं। मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में पुरुष नसबंदी पखवाड़े में छठे स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह ने कहा समाज में भ्रांतियों के कारण पुरुष नसबंदी करवाने से हिचकिचाते हैं। नसबंदी से शारीरिक कमजोरी जैसी भ्रांतियों के कारण लोग इससे डरते हैं, इन सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभाग काम कर रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में पुरुष नसबंदी पखवाड़े में छठे स्थान पर आ गया है। उन्होंने बताया पखवाड़े को लेकर शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में कई टीम लगातार दस्तक देकर पुरुषों को प्रेरित कर रही हैं। जिले में अब तक 18 सफल पुरुष नसबंदी कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया एएनएम पूनम चौधरी व आशा रंजना के सफल प्रयासों से बुधवार को भी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरी पर दो पुरुषों ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन

डॉ. सतीश कुमार ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली पर बुधवार को ईंट भट्ठे पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आईओ कुलदीप शर्मा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार त्यागी ने ग्रामीणों तथा ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को पुरुष नसबंदी के बारे में जागरूक किया। समाज सेविका बीना शर्मा ने बताया कि स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने में परिवार नियोजन सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed