फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Protests Continue in Budhana, Demand to Rename DAV College After Ujjwal Rana

छात्र आत्महत्या मामला: पंचायत में कॉलेज का नाम उज्ज्वल राणा के नाम पर करने की मांग, शव रखकर विरोध जारी

Mon, 10 Nov 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Nov 2025 04:42 PM IST
सार

बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। पंचायत ने कॉलेज का नाम उज्ज्वल राणा के नाम पर रखने, प्रतिमा स्थापना और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित कई मांगें रखी हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Protests Continue in Budhana, Demand to Rename DAV College After Ujjwal Rana
कॉलेज के गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में डीएवी डिग्री कॉलेज के बाहर छात्र उज्ज्वल राणा का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन जारी है। खाप, किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत ने कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन


पंचायत में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, विधायक डॉ. अजय कुमार, विधायक पंकज मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और पूर्व विधायक उमेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फीस के लिए उत्पीड़न: आखिरी सांस तक दर्द बयां करता रहा छात्र, वीडियो में दम तोड़ने से पहले बताई स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की प्रमुख मांगें:
-आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
-कॉलेज का नाम उज्ज्वल राणा के नाम पर रखा जाए।
-कॉलेज परिसर में उज्ज्वल की प्रतिमा लगाई जाए।
-डीएवी कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाई जाए।
-एक महीने के भीतर कॉलेज की वित्तीय जांच हो।
-पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
-पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाएं।
-फीस के अभाव में किसी भी छात्र को परीक्षा से न रोका जाए।
-मंगलवार को मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में शोक व्यक्त किया जाए।

Muzaffarnagar: Protests Continue in Budhana, Demand to Rename DAV College After Ujjwal Rana
कॉलेज के गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन में संवेदनशीलता की कमी रही, कांग्रेस पंचायत के फैसले के साथ खड़ी है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि 'उज्ज्वल आखिरी सांस तक व्यवस्था से लड़ता रहा।' उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखे। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को सिर्फ मुआवजे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर ध्यान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed