फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Police has arrested five accused with intoxicating pills of three lakhs

बड़ी कार्रवाई: तीन लाख की नशीली गोलियां बरामद, दबोचे गए पांच नशा तस्कर, खुले कई बड़े राज

Mon, 29 Aug 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तीन लाख रुपये की नशीली गोलियां बरामद करते हुए पांच आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police has arrested five accused with intoxicating pills of three lakhs
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली पुलिस ने शामली-बुढ़ाना बाईपास काली नदी के पास से नशीले गोलियों के आधा दर्जन तस्करों को दो वाहनों के साथ गिरफ्तार किया हैं। उनसे लगभग तीन लाख रुपये कीमत की 7980 नशीली गोली बरामद की हैं। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली की सूजडू पुलिस चौकी प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि शामली-बुढ़ाना बाईपास काली नदी के पास एक बाइक व कार में कुछ संदिग्ध बैठे हुए हैं। बदमाश होने की आशंका के चलते पुलिस ने घेराबंदी कर वहां मौजूद आधा दर्जन युवकों को एक बाइक व कार सहित दबोच लिया। कार व सभी युवकों की तलाशी लेने पर 7980 नशीली गोलियां बरामद हुईं। 
विज्ञापन


यह सूचना देने पर शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र भी टीम के साथ पहुंच गए। पकड़े गए सभी युवकों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि लगभग तीन लाख कीमत की नशीली गोलियां बरामद होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

ये हुए गिरफ्तार
- भोकरहेडी भोपा निवासी मोहम्मद फैज।
- खालापार दारोगा की कोठी निवासी काजी अब्दुल्ला व मोहम्मद अब्दुल आहद।
- जहांगीर पटटी सूजडू निवासी वसीम। 
- लछेडा मंसूरपुर निवासी हरेंद्र खाटियान। 
- खादरवाला टंकी चौक निवासी सावेज उर्फ सब्बन बताएं।

शौक पूरे करने को बेचते थे नशीली गोलियां
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि पांच आरोपियों का कहना था कि वह तो खादरवाला टंकी चौक के पास रहने वाले सावेज से नशीली गोलियां खरीदते थे। जबकि सावेज का कहना है कि उसका एक परिचित उसके पास गोलियां देकर जाता था। वह उसका घर व पता नहीं जानता है। सभी आरोपियों का कहना था कि वह शौक पूरे करने के लिए इन गोलियां को विभिन्न शहरों व गलियों में बेचते थे। बरामद बाइक व कार को नशीली गोलियों के कारोबार में प्रयोग किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed