फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar police arrested accused Rahis in the murder of Deputy CMO Suresh Johri

Muzaffarnagar: डिप्टी सीएमओ का हत्यारा दबोचा, आठ साल से था फरार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

Tue, 27 Dec 2022 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Dec 2022 07:30 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : आठ साल बाद डिप्टी सीएमओ का हत्यारा दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar police arrested accused Rahis in the murder of Deputy CMO Suresh Johri
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आठ साल पहले बिजनौर के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुरेश जौहरी की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी रहीस निवासी कस्बा जलालाबाद, शामली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही डॉक्टर पर गोली चलाई थी। वर्तमान में वह गाजियाबाद में रह रहा था। उसके तीन साथियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्घावाला निवासी डॉक्टर सुरेश जौहरी बिजनौर में डिप्टी सीएमओ थे। वह रोजाना मुजफ्फरनगर से बिजनौर आना-जाना करते थे। एक अप्रैल 2014 को वह बिजनौर जाने के लिए जानसठ बस अड्डे पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


इस मामले में एक आरोपी शामली जनपद के थानाभवन के कस्बा जलालाबाद का मूल निवासी रहीस फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे सोमवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पचैंडा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा मृतक के भाई लद्घावाला निवासी दिनेश जौहरी ने कराया था। प्लाट विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया था। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान

बताया गया कि शेरनगर निवासी इरफान और जलालाबाद निवासी रहीस ने गोली चलाई थी। इरफान और दो अन्य को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। रहीस फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ 11 नवंबर 2014 को कुर्की भी की गई, लेकिन वह पुलिस से बचकर इधर-उधर रहता रहा। वर्तमान में वह गाजियाबाद के गरिमा गार्डन में रह रहा था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed