फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Pigeon catcher's act, pigeons were flown with lights tied around their necks

Muzaffarnagar: कबूतरबाजों की करतूत, गले में लाइटें बांधकर उड़ा दिए कबूतर, ड्रोन का मच गया शोर

Wed, 30 Jul 2025 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 09:05 PM IST
सार

ककरौली पुलिस ने फर्जी ड्रोन उड़ाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कबूतर, पिंजरा और लाइटें बरामद की गई हैं। इस मामले में तीन और युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Pigeon catcher's act, pigeons were flown with lights tied around their necks
लाइटों वाले कबूतरों के साथ दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककरौली पुलिस ने फर्जी ड्रोन उड़ाने के खेल का खुलासा किया है। दो युवक कबूतरों के गले व पैर में लाल व हरी लाइट बांधकर उन्हें उड़ाते थे। ककरौली पुलिस ने दो कबूतर व लाल व हरी लाइट बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके तीन साथी और भी प्रकाश में आए हैं। हरी व लाल लाइट दिल्ली से खरीदी थी।
विज्ञापन

 

Muzaffarnagar: Pigeon catcher's act, pigeons were flown with lights tied around their necks
पकड़े गए दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि ककरौली पुलिस ने ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना पर मंगलवार रात लाल व हरी लाइट वाले कथित ड्रोन का पीछा किया। ड्रोन को पकड़ा गया तो वह कबूतर निकला। उसके गले व पैर में लाल व हरी तीन लाइट बंधी थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी जुटाकर ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी सुएब व साकिब को पकड़ लिया, दोनों कबूतरबाज हैं। एसपी के अनुसार दोनों ने कबूतर को उड़ाया था, ताकि लोगों में ड्रोन की दहशत व अफवाह फैले। सुएब ने पुलिस को बताया कि कबूतर के गले व पैर में बांधने के लिए लाइट साकिब ने दिल्ली से लाकर दी थी। 
 
विज्ञापन

कबूतर को ड्रोन समझकर लोग डर रहे थे। योजना बनाकर दोनों ने ऐसा किया था। साकिब के घर से तलाशी के दौरान एक और कबूतर बरामद किया गया। इस कबूतर को बुधवार रात में उड़ाया जाना था। कबूतर के अलावा एक पिंजरा व तीन लाल व हरी लाइट बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
 

ड्रोन की अफवाह न फैलाएं, पुलिस को जानकारी दें
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन के बारे में अफवाह न फैलाए। यदि किसी को कोई सूचना मिलती है तो वह पुलिस को जानकारी दे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सभी ड्रोन संचालकों को बताया गया कि पुलिस की अनुमति के बिना ड्रोन न उड़ाएं। 

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर दंगा: साबित नहीं हो सका गुनाह, गवाह भी अपनी बात से मुकर गए, 10 आरोपी दोषमुक्त    



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed