{"_id":"6235f8c3edaedc1a0c2f2b3d","slug":"muzaffarnagar-news-woman-have-jumped-in-river-with-her-four-children-but-mother-and-two-babies-is-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: चार बच्चों संग महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, मां और दो बच्चों को बचाया, बाकी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: चार बच्चों संग महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, मां और दो बच्चों को बचाया, बाकी का नहीं लगा सुराग
Sat, 19 Mar 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:07 PM IST
सार
एक महिला ने अपने चार बच्चों संग गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला और दो बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन, दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
महिला और दो बच्चों को बचाया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपने चार बच्चों के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला और दो बच्चों को किसी तरह नहर से निकाला लिया, लेकिन दो बच्चे डूब गए। पुलिस और गोताखोर दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं। पीड़िता को दुल्हेंडी के दिन पति ने पीटा था, जिससे वह परेशान थी।
विज्ञापन
चरथावल थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी रीना पत्नी संदीप कश्यप शनिवार को अपनी बेटी संध्या (09), छवि (05), नविका (03) और बेटे सूरज (08) को लेकर प्राइवेट बस से भोपा गंगनहर पुल पर उतरी। इधर-उधर घूमने के बाद महिला ने चारों बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। पुल से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहे नंगला बुजुर्ग गांव के दो किसानों ने महिला को कूदते देखा तो शोर मचाते हुए वह बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह पानी से रीना, संध्या और निविका को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अन्य दो बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर कैमरे में कैद हुआ ये खौफनाक सीन: गुब्बारा लगते ही हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार टेंपो, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
विज्ञापन
पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार और रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर भी मौके पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। एसएसआई सत्यनारायण दहिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर बच्चों की तलाश कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: होली पर हादसों का कहर: पति-पत्नी और एंबुलेंस चालक समेत आठ लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम, दर्दनाक हैं घटना की तस्वीरें
प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने गंगनहर में छलांग लगाई है। ससुराल और मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। लापता बच्चों की तलाश कराई जा रही है।