फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Two youths died after being hit by train and tractor

Muzaffarnagar News: ट्रेन और ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 01 Nov 2023 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 02:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को दो अलग अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई । एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई तो दूसरा ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two youths died after being hit by train and tractor
दबलाना सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन और दूसरे  की  ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। एक युवक की बहन व भांजा भी हादसे में घायल हो गए। 

विज्ञापन


नई मंडी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सावेद अपनी बहन शबनम और भांजे भूरा(10) के साथ बाइक पर सवार होकर बागोवाली चौराहे  पर  जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में सावेद की मौत हो गई। शबनम और भूरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


उधर, सरवट फाटक के पास  जसवंतपुरी सिविल लाइन निवासी सुधांशु ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शव पोस्ट करने के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed