फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: There has ruckus in the police station in the case of indecent remarks on former Prime Minister Chaudhary Charan Singh

तूल पकड़ रहा मामला: कोतवाली में रालोद कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा, चौधरी चरण सिंह पर की गई थी अभद्र टिप्पणी

Tue, 03 Aug 2021 11:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Aug 2021 11:37 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। वहीं रालोद कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: There has ruckus in the police station in the case of indecent remarks on former Prime Minister Chaudhary Charan Singh
कोतवाली में हंगामा करते रालोद और सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रालोद कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। रालोद कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और कोतवाली पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मंगलवार को कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर सपा व रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि यशपाल हेवा के नाम से फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह पर अभद्र टिप्पणी की गई है। पोस्ट डालने वाले पर रासुका की कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए। संयम पंवार ने कहा कि ऐसी पोस्ट डालने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तहसीलदार जयेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहसीलदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर हाजी जमशैद, मौमीन, सत्यपाल सहरावत, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, संयम पंवार, नियम पंवार, अभिषेक, हरेंद्र पंवार, व अब्दुल जब्बार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed