फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Smuggler shot in encounter

मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली

Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Smuggler shot in encounter
मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड में धायल गौ तस्कर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन गाय मुक्त कराई गई हैं।
पुलिस के अनुसार इकराम उर्फ भूरा निवासी बेहड़ा सादात अपने साथी अमित सिंह निवासी ककरौली के साथ टाटा मैजिक में कटान के लिए तीन गाय ले जा रहा था। बीआईटी चेक पोस्ट के पास पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो आरोपी अपने वाहन को कासमपुर की ओर लेकर भागने लगे। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किए। पुलिस की गोली इकराम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन गाय मुक्त कराई। साथ ही एक तमंचा एवं गोहत्या में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने घायल इकराम को गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, वहीं दूसरे आरोपी अमित का चालान कर दिया। गायों को गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

शराब तस्करी में पांच लोग गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने शराब बनाकर तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लिया है। दोनों तस्करों से पुलिस ने 50 लीटर बरामद की। इसके अतिरिक्त तीन अन्य शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम कैलापुर निवासी गुरपाल उर्फ लाडी व गुरविंद्र उर्फ गोविंदा काफी दिनों से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ये लोग अपमिश्रित शराब सप्लाई करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कासमपुर खोला के जंगल में बनी एक ट्यूबवेल पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 50 लीटर अपमिश्रित शराब, भट्ठी, दो किलो यूरिया आदि सामान बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उधर ग्राम देवल निवासी आदेश, अमित व नाहर सिंह को कच्ची शराब की तस्करी के आरोप में पुलिस ने बीआईटी चौकी से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed