फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rigging the Way-Bill

वे-बिल में हेराफेरी में लिपिक भी निलंबित

Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rigging the Way-Bill
वे-बिल में हेराफेरी में लिपिक भी निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज परिचालक द्वारा मार्गपत्र (वे-बिल) में गड़बड़ी कर बड़ी हेराफेरी करने के मामले में मार्गपत्र की जांच करने वाले लिपिक पर भी गाज गिरी है। एआरएम ने लिपिक रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, मामले की आरएम ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों से जांच के आदेश दिए हैं।
रोडवेज के परिचालक राकेश कुमार पंचम ने बड़ी हेराफेरी की है। एक माह के मार्गपत्रों की जांच में 21 हजार से अधिक रुपयों की हेराफेरी पकड़ी गई है। एआरएम ने दो दिन पहले आरोपी परिचालक राकेश कुमार (पंचम) की संविदा समाप्त कर दी थी। उसके सभी मार्गपत्रों की जांच कराई जा रही है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वे-बिल को देखने वाले लिपिक रणवीर सिंह ने भी की गई हेराफेरी को पकड़ा नहीं है, इसलिए उसे भी निलंबित कर किया गया है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि आरोपी परिचालक काफी समय से दिल्ली-देहरादून मार्ग पर चल रहा था। ईटीएम(इलेक्ट्रानिक्स टिकट मशीन) कम होने के कारण इस बस पर टिकट काटे जाते हैं। परिचालक ने दिल्ली से देहरादून का टिकट काटने के बाद मार्गपत्र में उसे दिल्ली से मोहननगर का टिकट दर्शाता था। वेबिल की जांच के दौरान यह धोखाधड़ी पकड़ी गई। आरएम मनोज पुंडीर ने इस परिचालक की तमाम पुराने मार्गपत्रों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed