फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Panchayat decision for lover couple left village after marriage

यूपी: पंचायत ने प्रेमी-युगल को सुनाया फरमान, प्रेम विवाह कर लो, पर छोड़ना पड़ेगा गांव, जानें पूरा माजरा

Mon, 07 Mar 2022 05:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े तो पंचायत बैठ गई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि प्रेम विवाह तो कर लो पर गांव छोड़ना पड़ेगा। जानिए आखिर पूरा माजरा क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Panchayat decision for lover couple left village after marriage
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तीन दिन पहले भोपा से फरार हुआ प्रेमी युगल थाने पर पहुंच गया। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए, इस दौरान युगल शादी की जिद पर अड़ गया। युगल नहीं माना तो पंचायत बैठ गई और दोनों को शादी करने की अनुमति दे दी, लेकिन साथ ही शर्त रख दी कि उन्हें गांव छोड़ना होगा। 

विज्ञापन


युवक सचिन मूलरूप से गांव तिस्सा का रहने वाला है और पिछले दस साल से उसका परिवार भोपा में रह रहा है। सचिन व युवती रुमा अनुसूचित जाति और भोपा के ही एक मुहल्ले से हैं। शादी की लिखित सहमति पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। रात हो जाने पर युगल को एक रिश्तेदारी में रोका गया। युवक कोल्हू पर मजदूरी करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग की जांच तेज, दिल्ली भेजा कोच, फॉरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों से खुलेगा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ पंकज राय ने बताया कि दोनों पक्ष फैसले और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए सहमत है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि ये गांव में रहेंगे तो भविष्य में एक-दूसरे पक्ष पर छींटाकशी कर माहौल खराब कर सकते हैं, दोनों के भविष्य को लेकर फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है ईएनटी चिकित्सक की आत्महत्या का राज: कार में बैठी थी पत्नी और डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी, शव देखते ही मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed