{"_id":"5e2f2e8d8ebc3e4ae5692922","slug":"muzaffarnagar-news-lover-couple-ate-poison-khatauli-news-mrt4659193109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर घूमते प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर घूमते प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत बिगड़ी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रेम-प्रसंग में सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास घूमते हुए प्रेमी युगल ने एक साथ मिलकर आत्महत्या करने के इरादे से जहर खा लिया। प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रेमी युगल एक वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। युवक व युवती के परिजनों में कोहराम मच गया है।
सोमवार को तहसील के सामने रेलवे ट्रैक के पास घंटों से युवक व युवती घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमी युगल आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन नहीं आई तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने से दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों रेलवे ट्रैक के पास ही बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान तहसील के रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने दोनों को देख लिया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल एक ही वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया गया है, जबकि युवती नगर की रहने वाली है। इन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युगल के परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।