{"_id":"5e2f2fd18ebc3e4af3409c36","slug":"muzaffarnagar-news-gang-rape-of-woman-muzaffarnagar-news-mrt4659210133","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव निवासी युवती को मकान में बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 24 जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। 25 जनवरी की दोपहर बाद युवती बदहवास हालत में घर पहुंची। युवती ने गांव के ही दो युवकों पर खुद को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद एक मकान में बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। यह सुन युवती के परिजन थाने जा पहुंचे। युवती के पिता ने मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।