फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Former MP Qadir Rana has been confirmed with dengue and is undergoing treatment at the hospital

मुजफ्फरनगर: पूर्व सांसद कादिर राना को हुई डेंगू की पुष्टि, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार

Sat, 23 Oct 2021 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

पूर्व सांसद कादिर राना को डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया गया कि उनकी प्लेटलेट्स सिर्फ 35 हजार रह गई है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Former MP Qadir Rana has been confirmed with dengue and is undergoing treatment at the hospital
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद व सपा नेता कादिर राना डेंगू की चपेट में आ गए हैं। कई दिनों से बुखार के चलते परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में ले गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व सांसद कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। पहले घर पर ही उपचार कराया गया। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उनकी जांच कराई गई। पूर्व सांसद के निजी सहायक मुस्तकीम ने बताया कि जांच कराने पर शनिवार को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। दोपहर के समय उनकी प्लेटलेट्स 35 हजार होने पर गंभीर अवस्था में भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शाम के समय उनकी प्लेटलेट्स बढ़ गई है। परिजन एहतियात के तौर पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर गए हैं। मुस्तकीम ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि निजी अस्पताल ने अभी तक इस बाबत सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक हुआ डेंगू, 76 हुए मरीज
मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। पीड़ितों की संख्या 76 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed