Muzaffarnagar: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, फिर मौके पर पहुंची पुलिस
Muzaffarnagar News : कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कस्बे में महिला के इंतकाल के बाद कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
उधर, कब्रिस्तान किस बिरादरी के लोगों का हैं, इसकी जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से कब्रिस्तान से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
मोहल्ला काजियान निवासी पूर्व सभासद अनवर कुरैशी की माता का इंतकाल हो गया था। सोमवार को शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। अशोका मार्केट के पीछे बने कब्रिस्तान में कब्र खुदाई का काम किया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर कब्रिस्तान को सैय्यद बिरादरी का बताते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया। इतना ही नहीं कब्रिस्तान के दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।
इसके बाद भी मृतका को कब्रिस्तान में ही दफनाया गया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस से मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी, लेखपाल विपिन कुमार को टीम के साथ मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई। टीम ने दोनों पक्षों से दस्तावेजों की मांग की हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI
पूर्व सभासद अनवर कुरैशी ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी का कहना हैं कि दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना