{"_id":"60b0f41a8ebc3e43ab08c218","slug":"muzaffarnagar-news-case-filed-against-two-people-for-illegal-construction-and-asaduddin-owaisi-tweeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: अवैध निर्माण करने वालों पर मुकदमा दर्ज, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: अवैध निर्माण करने वालों पर मुकदमा दर्ज, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट
Fri, 28 May 2021 07:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 May 2021 07:16 PM IST
सार
वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड स्थित वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने की जांच के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।
विज्ञापन
उ.प्र के खतौली, मुजफ्फरनगर में मस्जिद को SDM इन्द्रकांत द्विवेदी ने शहीद कर दिया।मस्जिद वक़्फ़ की ज़मीन पर बनाई गयी थी।5 महीनों से मस्जिद में नमाज़ अदा की जा रही थी।लॉकडाउन में भी नमाज़ पढ़ी जा रही थी।मस्जिद को शहीद करने से पहले मुतवल्ली से वक़्फ़ के काग़ज़ात तक नहीं मांगे गए 1/4 pic.twitter.com/5GWKBfqpxW
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 27, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले बुढ़ाना रोड स्थित वक्त वफ्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की जानकारी के बाद अवैध निर्माण गिरवा दिया था।
वहीं इसी मामले की गुरुवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अर्चना ने मौके पर जांच पड़ताल की। जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर निर्माण किया गया था वह भूमि वक्फ बोर्ड की है। अवैध निर्माण करने वाले लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने अपनी सहमति से गिराया। अर्चना ने कोतवाली खतौली में जुबेर निवासी मिठूठलाल और मुबशिर निवासी काजियान के खिलाफ अपराधिक अतिचार, लोक संपत्ति में नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।