{"_id":"5e29e3948ebc3e77ea3d2f51","slug":"muzaffarnagar-murder-report-filed-against-friends-muzaffarnagar-news-mrt465418580","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र के चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र के चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांधला के पूर्व विधायक रहे ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की बुधवार रात वसुंधरा कॉलोनी में गोली लगने से हुई मौत के मामले में चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य पिस्टल के साथ फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
शहर के मोहल्ला रामपुरम निवासी व कांधला के पूर्व विधायक रहे ठाकुर मूलचंद के सबसे छोटे बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन को बुधवार शाम उसके दोस्त हर्षित के वसुंधरा कॉलोनी में स्थित ऑफिस में गोली लग गई थी। उपेंद्र के चार दोस्त हर्षित, वीशू, अभिषेक निवासीगण जाट कॉलोनी और हिमांशु निवासी नुमाइश कैंप उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उपेंद्र के मृत घोषित होने के बाद हर्षित व वीशू जिला अस्पताल से पिस्टल के साथ फरार हो गए थे, जबकि हिमांशु व अभिषेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मामले में देर रात उपेंद्र के भाई मानवेंद्र सिंह ने चारों दोस्तों हर्षित, वीशू, अभिषेक व हिमांशु पर उपेंद्र को घर से जिम जाने के बहाने बुलाकर ले जाने और वसुुंधरा कॉलोनी स्थित ऑफिस में गोली मारकर उसकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो दोस्त फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।