Muzaffarnagar Murder Case: जितेंद्र की हत्या का खौफनाक खुलासा, सामने आई ये बड़ी वजह
पुलिस ने जितेंद्र की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में फरवरी माह में 45 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने कई माह की जांच पड़ताल के बाद हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
चांदसमद निवासी मनोज कुमार ने 23 फरवरी को खतौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या रामवीर उर्फ मिंटू, हरवीर उर्फ रूपे, जयवीर उर्फ बब्लू पुत्र संता निवासी चांदसमद, बिमल पुत्र रामबीर ग्राम चांदसमंद सहित सेठल पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम झुनझुनी जिला मेरठ ने की है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से मामले की जांच में लगी थी। पुलिस ने जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का पाया। जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने सूचना पर 31 मई को जानसठ पुल के नीचे से हत्या के दो आरोपी हरवीर उर्फ रूपे और जयवीर उर्फ बब्लू पुत्र संता निवासी चांद समंद थाना खतौली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें
यह था मामला
फरवरी माह में जसौला के जंगल में कपिल निवासी चंदपुरी के खेत में 45 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोला का शव पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट थी, उसके चहरे में कीड़े पड़े हुए थे, हाथों की अंगुलियों की खाल को जानवर द्वारा खा लिया गया था।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि जितेंद्र उर्फ मोला की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। हत्या के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।