फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Muradnagar ITS post in-charge Ravindra Singh died in a road accident, cremation done today

Muzaffarnagar: मुरादनगर ITS चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 24 Jan 2024 08:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भौराकलां निवासी दरोगा रविंद्र सिह की बालियान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह मुरादनगर की आईटीएस चौकी के प्रभारी थे। वहीं बुधवार को गमगीन माहौल में उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट पर उनका अतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Muradnagar ITS post in-charge Ravindra Singh died in a road accident, cremation done today
रविंद्र सिंह बालियान- फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी दरोगा का अंतिम संस्कार हिंडन नदी स्थित गांव के शमशान घाट में किया गया। गांव में गम का माहौल है। मंगलवार को दोपहर के समय गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बालियान (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रविंद्र सिंह मुरादनगर की आईटीएस चौकी के प्रभारी थे। बाइक पर गाजियाबाद की जिला अदालत जा रहे थे। मुरादनगर में तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद उप निरीक्षक का शव पुलिस वाहन में उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव को देखकर परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

अंतिम संस्कार रविंद्र सिंह के बड़े भाई धर्मेंद्र ने उनके पुत्र को गोद में लेकर किया। मुखाग्नि से पूर्व गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर की पुलिस टुकड़ी ने सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार, प्रधान जयभगवान, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed