फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar municipality: pass budget of 121 crores

नगर पालिका की बैठक में भिड़े सभासद, हंगामे और खींचतान के बीच 121 करोड़ का बजट पास

Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar municipality: pass budget of 121 crores
सभासदों को शांत करतीं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासद आपस में भिड़ गए। प्रस्ताव पास कराने को लेकर कई बार खींचतान हुई। सबसे ज्यादा हंगामा एक सभासद द्वारा कूड़ा उठाने के लिए पालिका को अपनी गाड़ी देने के प्रस्ताव पर हुआ। साथ ही मत्स्य पालन ठेकों के 80 लाख रुपये आय में नहीं जोड़ने पर विरोध किया गया। एटूजेड प्लांट शुरू कराने तथा जिला सहकारी बैंक के पास खोखों को खाली कराने के प्रस्ताव पर भी काफी विवाद रहा। 121.65 करोड़ के बजट के साथ 17 में से 16 प्रस्तावों पर बोर्ड की सहमति जता दी गई।  
विज्ञापन


मंगलवार को टाउन हाल में नगर पालिका बोर्ड की पांचवीं बैठक की शुरुआत वंदेमातरम से प्रारंभ हुई। प्रस्ताव रखने से पूर्व ही सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। अरविंद धनकड़ ने स्वकर प्रणाली के बिलों पर आपत्ति की। प्रवीण पीटर ने पार्किंग ठेकों की नीलामी का प्रस्ताव एजेंडे में नहीं रखने पर आपत्ति की। बाद में बिंदुवार प्रस्ताव रखे गए तो बजट प्रस्ताव पर राजीव शर्मा ने हंगामा कर दिया। मनोज शर्मा व कई अन्य भी उनके साथ आ गए। कहा कि मत्स्य पालन का ठेका 400 प्रतिशत बढ़ाकर 80 लाख में देने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


अब वो रकम कहां हैं। उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर जारी न कर नगर पालिका को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है। विपुल भटनागर ईओ पर भड़क गए। कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। ईओ की जगह स्टेनो गोपाल त्यागी के जवाब देने पर हंगामा हो गया। सभासद हाजी अहमद अली ने नगर पालिका को अपना एक वाहन कूड़ा ढुलाई के लिए दिया है। इस वाहन के लिए चालक और तेल देने के प्रस्ताव पर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ। प्रेमी छाबड़ा, राजीव शर्मा, मनोज कुमार, विकास गुप्ता, सुनील शर्मा, पवन शर्मा, अरविंद धनकड़, विपुल समेत कई सभासद इसके विरोध में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव पास कराने के लिए हाजी अहमद, गयूर, नदीम खान, सलीम, नौशाद आदि अड़े हुए थे। हस्ताक्षर कराने के लिए ले गए तो हाजी अहमद ने पर्चा फाड़ दिया। इसे लेकर दोनों गुट के सभासद आपस में भिड़ गए। काफी देर तक खींचतान हुई। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किसी तरह मामला शांत किया, लेकिन इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी।

कोर्ट रोड जिला सहकारी बैंक के पास रखे खोखों को हटाने के प्रस्ताव पर भी विरोध हुआ, लेकिन बाद में इसे पास कर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 121.65 करोड़ की आय तथा 118.41 करोड़ के अनुमानित व्यय का बजट पास किया गया है। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल  तथा संचालन ईओ अमित कुमार सिंह ने किया।

ईओ के आवास में भर देंगे कूड़ा
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद प्रवीण पीटर ने एटूजेड प्लांट पर तुरंत निर्णय लेने की मांग की। कहा कि यदि प्लांट को शुरू नहीं किया गया तो नगर का कूड़ा ईओ अमित कुमार सिंह के आवास में भर देंगे। इस पर निर्णय लेने के लिए 48 घंटे के भीतर बोर्ड की बैठक बुलाई जाए।

पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर एतराज
सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, पिंकी, नवनीत कुच्छल, सुनील शर्मा, ने पिछली बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के बिंदु में प्रस्ताव संख्या 72 एवं 110 पर आपत्ति की। उन्होंने चेयरपर्सन को लिखित में दिया कि प्रस्ताव में केवल श्मशान घाट के निर्माण पर चर्चा हुई थी, लेकिन उसमें अन्य बिंदु भी जोड़ दिए गए हैं। बताया जाता है कि श्मशान घाट के अलावा कान्हा पशु आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव भी जोड़ दिया गया है।


मत्स्य पालन के ठेके का प्रस्ताव जनवरी माह में हुई बैठक में पास हुआ है। वित्तीय वर्ष में दो माह बचे थे, ऐसे में ठेकेदार ने काम नहीं किया। इसलिए ठेके की धनराशि जमा नहीं हुई। अब इस पर नए सिरे से निर्णय लिया जाएगा- अमित कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed