{"_id":"58e294e84f1c1b4c3e5b54eb","slug":"muzaffarnagar-municipal-council-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन की बर्खास्ती के बाद खुशी मनाते विपक्षी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने नगर पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया है। भाजपा सरकार में हुई कार्रवाई से राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। मल्हूपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता खालिद ने करीब दो-तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री और नगर विकास के प्रमुख सचिव से पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत की थी।
पालिकाध्यक्ष पर आरोप था कि उन्होंने अपने ममेरे भाई अनिल सिंघल को पालिका में ठेके देकर अनुचित लाभ दिया। दूसरा आरोप यह था कि पालिका बोर्ड के जिन प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने रोक लगाई, उन्हें पूरा कराकर उनका भुगतान भी कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष को एक लाख रुपये तक के निर्माण कार्य करने का अधिकार होते हुए भी पांच से छह लाख तक के कार्य कराए गए। एसटीपी प्लांट का संचालन एक ही ठेकेदार को देकर लाभान्वित किया गया।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर खालिद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने शासन को कार्रवाई के आदेश दिए। 12 अक्तूबर 2015 से शिकायतें लगातार जारी थीं। प्रदेश में सत्ता बदलते ही नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल कुछ विधायकों के साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से मिलकर पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। डीएम डीके सिंह की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने चेयरमैन पंकज अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया। सोमवार सुबह पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल को शासन के आदेश रिसीव करा दिए गए।
विज्ञापन
आखिरकार हमारी जीत हुई : खालिद
मुजफ्फरनगर। चेयरमैन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मोहम्मद खालिद का कहना है कि चेयरमैन की बर्खास्तगी से हमारी जीत हुई है। हम लड़ाई में पीछे नहीं हटे और दो वर्षों से निरंतर संघर्ष कर रहे थे। कार्रवाई पर खुशी मनाने वालों में शफीक राव, नजाकत सिद्दीकी, शाहनवाज, कल्बे हसन, शहजाद अंसारी, कंवरपाल शर्मा, जितेंद्र पंवार, रिहान, फरीद अख्तर, नजर, कंवर, नसीम आदि शामिल रहे।
राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई : अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई गलत काम नहीं किया है। डीएम ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है, वह भी हास्यास्पद है। पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। यदि मैं गलत होता, तो मुझे ये लोग बहुत पहले हटवा दिए होते। मेरा नगर पालिका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन अब जरूर लडूंगा। जनता इन लोगों को खुद जवाब देगी। मुझे हटवाने के लिए नगर विधायक कुछ लोगों को लेकर शासन में लगातार दबाव बनाए हुए थे। चेयरमैन ने यह बात अपनी फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट की है।