फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Miscreants have looted 40 thousand rupees and a bike from a cement businessman

Muzaffarnagar: सीमेंट व्यापारी से बाइक और 40 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

Fri, 01 Sep 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी से बाइक और 40 हजार रुपये लूट लिए। वहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Miscreants have looted 40 thousand rupees and a bike from a cement businessman
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना से बाइक पर मुजफ्फरनगर आ रहे सीमेंट व्यापारी को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार बदमाश व्यापारी से 40 हजार की नगदी व बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी नसीम (48) की गांव में ही सीमेंट की दुकान है। बताया गया कि नसीम शुक्रवार को मेरठ के मवाना में अपनी ससुराल से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। जब वह थाना मीरापुर क्षेत्र में गांव भूम्मा व बटावली गंगनहर पटरी के पास पहुंचे तो इसी बीच पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा कर बाइक रुकवा ली और लूट का प्रयास किया।

विज्ञापन

वहीं, नसीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सिर में तमंचे की बट मारकर नसीम का सिर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश नसीम की बाइक व 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। किसी तरह घायल नसीम ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: तमंचे के बल पर बंधक बनाया: पांच बच्चों के पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म, बेटी की हालत देख परिजनों के उड़े होश

इसके बाद थाना पुलिस के साथ सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। कई घंटे की कांबिग के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने घायल को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

सीओ जानसठ ने कहा कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed