फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Marriage was fixed with girlfriend with great difficulty, got it broken by accusing him

Muzaffarnagar: बड़ी मुश्किल से तय हुई थी गर्लफ्रेंड से शादी, लांछन लगा तुड़वा दी, वीडियो वायरल कर फंदे पर झूला

Wed, 30 Apr 2025 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Apr 2025 09:47 PM IST
सार

मदीना कॉलोनी निवासी अनस (19) ने मौत से पहले बनाए वीडियो में तीन लोगों पर उसका रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया। तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Marriage was fixed with girlfriend with great difficulty, got it broken by accusing him
अनस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर की मदीना कॉलोनी निवासी अनस (19) ने मौत से पहले वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने मोहल्ले के रहने वाले तीन लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट की मदीना कॉलोनी में रहने वाला युवक अनस नगर में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर था। बुधवार दोपहर उसका शव शहर कोतवाली के गांव बामनहेडी के जंगल में रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर लटका मिला। युवक के आत्महत्या करने के बारे में जानकारी पाकर परिजन उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पेड़ पर लटके शव को उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर गए। थाना सिविल लाइन पुलिस बाद में अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली पुलिस मृतक के घर पहुंची।
 
विज्ञापन

मौत से पहले अनस से वीडियो बनाकर किया वायरल
युवक ने वीडियो में कहा कि उसका एक युवती से प्रेम चल रहा था। काफी प्रयासों से दोनों के परिजन मान गए थे। दस बारह दिन पहले रिश्ता हुआ था। पिछले साल वह आचार संहिता के मामले में पकड़ा गया था। तब पिछली बार प्रधान का चुनाव लड़ने वाले सराफत की बैठक में फैसला हुआ था।
 

वहां पर सराफत, उसका दोस्त दिलशाद व नौशाद भी था। उन्होंने पुलिस के साथ उसकी वीडियो बनाई। अब तीनों अफवाह फैला रहे है कि वह एक युवती के साथ पकड़ा गया था। उसे पुलिस को दे दिया गया था। पुलिस के सामने फैसला हुआ था। यह सब झूठ है। इसके बाद उसका रिश्ता टूट गया था।
 

वह इन लोगों के बदनाम करने से परेशान हो गया है। वह मरने जा रहा है। तीनों लोग उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। उसके घरवालों का कोई दोष नहीं है। उधर, शव पहुंचते ही घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई थी।
 

वीडियो और लोकेशन भेजने पर दौड़े परिजन
अनस तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसने वीडियो को वायरल कर अपने खानदानी भाई छपार के गांव खामपुर निवासी नदीम व मदीना कॉलोनी निवासी चाचा साजिद को भेजी थी। नदीम की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, साजिद ने अनस से बात की तो उसने मोबाइल की लोकेशन भेज दी थी। परिजन पुलिस से पहले मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के चाचा साजिद ने बताया कि वह मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पहुंचे थे। 

सीओ बोले...
सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को मोर्चरी भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed