फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Kanwaria from Ghaziabad dies of heart attack

Muzaffarnagar: दिल का दौरा पड़ने से गाजियाबाद के कांवड़िए ने दम तोड़ा, जानसठ के कांवड़िए की रुड़की में मौत

Tue, 30 Jul 2024 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jul 2024 06:02 PM IST
सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे गाजियाबाद के कांवड़िया अमित मित्तल (42) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:  Kanwaria from Ghaziabad dies of heart attack
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे गाजियाबाद के कांवड़िए अमित मित्तल (42) की  मौत हो गई। मृतक की हार्डवेयर की दुकान है, वह अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर लोट रहा था।
विज्ञापन


गाजियाबाद के  न्यू गंज निवासी हार्डवेयर व्यापारी अमित मित्तल पुत्र पवन मित्तल अपने साथी अमित शर्मा के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल लौट रहा था। जब वह दिल्ली-दून हाईवे पर बढे़डी चौराहे के निकट पहुंचे तो अमित मित्तल को दिल का दौरा पड़ गया। आसपास के लोगों ने संभालने का प्रयास किया। इस बीच उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कांवड़िया को गंभीर हालत में एंबुलेंस से स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भिजवाया। डॉक्टरों ने कांवड़िया को मृत घोषित कर दिया। परिजन जानकारी  मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के कांवड़िए की रुड़की में मौत
 जानसठ कस्बे के कांवड़िए राजेश कुमार (60) की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते समय रुड़की के पास बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।  

मोहल्ला गंज निवासी राजेश कुमार अपने दो साथियों के साथ साइकिल से सोमवार को हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। मंगलवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौटते वक्त वह साथियों के साथ  मंदिर में रूके हुए थे।  

राजेश कुमार दिशा शौच के लिए सड़क के किनारे-किनारे जंगल की ओर जा रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही दूसरी बाइक उसके ऊपर को उतर गई।

आसपास के लोगों और पुलिस ने एंबुलेंस से घायल कांवड़िये को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed