Muzaffarnagar News: चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले 25 नवंबर को तत्कालीन सीबीसीआईडी के उप पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी के बयान दर्ज किए गए थे।
एडीजे 6 अशोक कुमार ने अभियोजन की ओर से गवाही पूरी करने के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत की थी। आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। छह सितंबर 2003 को अलावलपुर में राष्ट्रीय किसान मोर्चे के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की गोली मारकर हत्या करा दी गई थी, उनके बेटे पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: खतौली में कांटे का मुकाबला, 56.46 फीसदी हुआ मतदान, पढ़िए पूरा अपडेट
19 साल बाद दाखिल की गई थी रिपोर्ट
जगबीर सिंह हत्याकांड़ में सीबीसीआईडी का ढीला रवैया बना हुआ है। अदालत की सख्ती के बाद सीबीसीआईडी ने 19 साल बाद तमंचे की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अप्रैल माह में पेश की थी। जिसके बाद गवाही की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें: Khatauli By-Election: दलितों की चाल, कर देगी बड़ा कमाल, खतौली के दंगल में बन रहा ये नया समीकरण
ये था मामला
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने वारदात में अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है।