फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: In Khatauli, the farmer of Bahsuma was murdered with a knife

मुजफ्फरनगर: खतौली में बहसूमा के किसान की चाकू से गोदकर हत्या, मचा कोहराम 

Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक किसान की आज सुबह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: In Khatauli, the farmer of Bahsuma was murdered with a knife
मुुजफ्फरनगर में हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  सोमवार सुबह खतौली क्षेत्र के भैसी गांव में मेरठ के बहसूमा निवासी किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी बहन के घर आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र (60) भैंसी गांव में अपनी बहन जगवती के घर आया हुआ था। सोमवार सुबह सात बजे जगवती अपने बेटे अमित और भाई सुरेंद्र के साथ बुग्गी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: सिपाही विक्रांत ने चलती कार में पिता-पुत्र को मारी थी गोलियां, खून के निशान मिटाने को किया था ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जंगल मेें सुरेंद्र बुग्गी से लघुशंका करने के लिए उतर गया। जगवती और अमित खेत पर चले गए। काफी देर तक सुरेंद्र वापस नहीं आया। इस बीच जगवती का दूसरा बेटा परविंद्र उसे तलाश करने पहुंचा।

काफी तलाश करने पर एक खेत में सुरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा  रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed