फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Husband and wife were running illegal business under the guise of spa center

Muzaffarnagar: स्पा सेंटर की आड़ में पति-पत्नी चला रहे थे अनैधिक धंधा, वैश्यावृत्ति की सूचना पर मारा था छापा

Tue, 17 Sep 2024 05:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

पुलिस ने छापा मारा तो चार युवती और तीन युवक पीछे के रास्ते से भागते हुए दिखे। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Husband and wife were running illegal business under the guise of spa center
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के भोपा रोड पर एसडी कालेज के सामने दंपती स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक धंधा कर रहे थे। पुलिस के छापे के दौरान यह खुलासा हुआ है। इस मामले में सीओ मंडी ने दंपती के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सेंटर को सील किया गया है।
विज्ञापन

सीओ मंडी रुपाली राव ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्हें सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि एसडी कॉलेज के सामने ऊपर बनी दुकानों में द रायल सैलून एंड स्पा एक्यूप्रेशर के नाम से सेंटर चलाया जा रहा है। वहां वैश्यावृत्ति हो रही है।
इसके बाद उन्होंने व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने नई मंडी कोतवाली पुलिस की मदद से सेंटर पर छापा मारा। लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सेंटर में पीछे लगी खिड़की से चार युवती व तीन युवकों को भागते देखा था। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तु, दो रजिस्टर, एक बिल स्लिप, एक कोरा रजिस्टर मिला था। यह सेंटर विक्की व उसकी पत्नी मिलकर चलाते थे। यह दोनों पूर्व समय में ग्रांड प्लाजा मॉल में इसी तरह का सेंटर चलाते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह दोनों जमानत पर आकर यहां सेंटर चला रहे थे। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि दंपती के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed