फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Hotel workers and youths of Haryana fight, police arrested eight people

मुजफ्फरनगर: होटल कर्मचारियों और हरियाणा के युवकों में जमकर मारपीट, पुलिस ने आठ लोगों को दबोचा

Fri, 15 Apr 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Apr 2022 09:45 PM IST
सार

होटल कर्मचारियों और हरियाणा के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Hotel workers and youths of Haryana fight, police arrested eight people
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खाना खाने के लिए रुके युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार युवक फरार हो गए, जबकि आठ होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


गांव बागोवाली क्षेत्र में हाईवे पर शिवा होटल है। गुरुवार रात वहां कार से हरियाणा निवासी कई युवक पहुंचे। खाना खाने के दौरान युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया गया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे होटल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा निवासी युवकों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हरियाणा निवासी युवक फरार हो गए। पुलिस ने होटल के आठ कर्मचारियों भरतिया निवासी अमित, रामपुरी निवासी निखिल, शिव शंकर, विवेक, कूकड़ा निवासी कमल, शाहपुर निवासी अंकित, रामपुर छपार निवासी अमित, दधेडू निवासी सतेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।

यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed