{"_id":"6ab16421ae29a060b20e9ad1","slug":"muzaffarnagar-history-sheeter-kills-wife-after-she-sends-niece-away-with-her-lover-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भतीजी को प्रेमी के साथ भेजा, तो हिस्ट्रीशीटर ने कर दी पत्नी की हत्या, गला दबाकर नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भतीजी को प्रेमी के साथ भेजा, तो हिस्ट्रीशीटर ने कर दी पत्नी की हत्या, गला दबाकर नहर में फेंका
Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर वकील डेढ़ साल बाद जेल से बाहर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी रेशमा फोन पर किस से बात करती है। इससे वह परेशान रहने लगा। भतीजी को प्रेमी के साथ जाने मदद की, तो वह भड़क गया हत्या कर दी। भतीजे के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी वकील।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर में गैर पुरुषों से बात करने के शक में हिस्ट्रीशीटर वकील ने अपनी पत्नी रेशमा की हत्या की थी। शव को रतनपुरी क्षेत्र की गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। काफी तलाशने के बाद भी शव नहीं मिल सका। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में डेयरी से मृतका की चप्पल व एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर को गांव जसौला निवासी बाबू ने थाने में तहरीर देकर उसकी पुत्री रेशमा को गायब कर अज्ञात स्थान पर रखने का आरोप अपने दामाद तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगाया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी पति वकील को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि रेशमा से उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी। वह उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। वह एक मामले में जेल चला गया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह जब जेल से छूटकर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी कई लोगों से फोन पर बात करती थी तथा उसके अन्य लोगों से भी संबंध थे। उसे काफी समझाया परंतु वह नहीं मानी। उसकी पत्नी ने उसके बड़े भाई की बेटी को भी दधेड़ू निवासी एक युवक के साथ जाने में मदद की थी। जिससे समाज में परिवार की काफी बेइज्जती हुई थी।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
एक तो दूसरे लोगों से बात करने व उसकी भतीजी को घर से जाने में मदद करने से वह परेशान हो चला था। इसी विवाद के चलते उसने अपनी पहली पत्नी के पुत्र अजीम और भतीजे उवेश के साथ मिलकर रेशमा की हत्या की साजिश रची। वह चार सितंबर को पत्नी को बहाने से मोहम्मदपुर माफी अपने भाई की डेयरी पर ले गया। वहां भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
एक तो दूसरे लोगों से बात करने व उसकी भतीजी को घर से जाने में मदद करने से वह परेशान हो चला था। इसी विवाद के चलते उसने अपनी पहली पत्नी के पुत्र अजीम और भतीजे उवेश के साथ मिलकर रेशमा की हत्या की साजिश रची। वह चार सितंबर को पत्नी को बहाने से मोहम्मदपुर माफी अपने भाई की डेयरी पर ले गया। वहां भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
अगले दिन रात करीब 11 बजे उसने अपने पुत्र व भतीजे की मदद से पत्नी की ही चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर बाइक से मोहम्मदपुर माफी की गंगनहर पटरी पर ले गए। शव को कट्टे समेत नहर में फेंक दिया। रेशमा के मोबाइल का सिम निकाल कर उसे तोड़ दिया। मोबाइल को झाड़ी में फेंक दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर डेयरी से मृतका की चप्पल, मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी वकील हिस्ट्रीशीटर बदमाश है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि पहले महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया था। अब हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
ये भी देखें...
यूपी: नितिन नवीन बोले- कभी माफिया का केंद्र माना जाता था मेरठ, आज क्रिकेट बैट, हॉकी और विकास से पहचान
ये भी देखें...
यूपी: नितिन नवीन बोले- कभी माफिया का केंद्र माना जाता था मेरठ, आज क्रिकेट बैट, हॉकी और विकास से पहचान