फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Health department sealed three hospitals, operators seen running away

Muzaffarnagar: स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों पर लगाई सील, भागते दिखे संचालक

Tue, 06 Aug 2024 09:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Aug 2024 09:06 PM IST
सार

चरथावल स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में संचालित तीन अस्पताल और एक एक्स-रे मशीन को सील किया है। अनुमति प्रमाणपत्र नहीं दिखाए जाने के बाद यह कार्यवाही की है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Health department sealed three hospitals, operators seen running away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में नहर पटरी पर स्थित हॉस्पिटल, बिस्मिल्लाह मार्केट स्थित हॉस्पिटल और थानाभवन रोड पर एक क्लीनिक एवं एक एक्स-रे मशीन की दुकान को चेक किया गया। कुछ दिन पहले विभाग ने कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर अस्पताल एवं क्लीनिक को अपने कागजात एवं लाइसेंस दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


 

इस संबंध में कुछ संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश का पालन नहीं किया। इसी के बाद विभाग ने जांच पड़ताल शुरू की। अस्पताल संचालक छापे की कार्यवाही की भनक लगने पर अस्पताल और मेडिकल स्वामी क्लीनिक बंद कर चले गए। इसी बीच तीन अस्पताल एवं एक एक्स-रे मशीन पर सील लगा दी गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कुछ हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद भी नोटिस दिए जाने के बाद कई अस्पताल संचालकों ने कोई जवाब नहीं दिया और ना ही लाइसेंस संबंधी कागजात दाखिल किए। यदि भविष्य में अनाधिकृत हॉस्पिटल संचालित पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह, फार्मासिस्ट जोध सिंह, मोहन कुमार आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed