फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar got the target of investment of three thousand crores

मुजफ्फरनगर को मिला तीन हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य

Sat, 05 Nov 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar got the target of investment of three thousand crores
लखनऊ में फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में होगा प्रथम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रथम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन लखनऊ में कर रही है। मुजफ्फरनगर जनपद को तीन हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य मिला है। जिला उद्योग केंद्र ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि जनपद के समस्त औद्योगिक संगठनों, उद्यमियों, निर्यातकों एवं भावी उद्यमियों को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीन एमएसएमई नीति-2022 घोषित की है। इस नीति में उद्योग स्थापना के लिये भूमि क्रय किए जाने पर 75 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी छूट तथा महिला उद्यमियों को 100 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। औद्योगिक क्षेत्र की भूमि के विकास को नई नीति में विशेष प्राविधान किग गए हैं। स्वीकृत परियोजना लागत में 50 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज की प्रतिपूर्ति सात वर्ष तक किये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से महायोजना-2031 प्रस्तावित है। इसमें मेरठ रोड़ सुजडू से बेगराजपुर तक, जानसठ बाईपास रोड़ से शेरनगर तक, भोपा रोड़ बाईपास से जटमुझेड़ा तक तथा शामली-बुढ़ाना बाईपास के पास ग्राम मीरापुर में औद्योगिक विकास को महायोजना में भूमि चिह्नित की गई है। सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना को अलग-अलग सब्सिडी की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed