फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Girl from Haridwar raped in Muzaffarnagar, also accused of converting her religion and marrying

Muzaffarnagar: हरिद्वार की युवती से मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का भी आरोप

Sun, 20 Apr 2025 05:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

हरिद्वार की एक युवती रविवार को शहर कोतवाली पहुंची और सोनू नाम के युवक पर संगीन आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Girl from Haridwar raped in Muzaffarnagar, also accused of converting her religion and marrying
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

हरिद्वार निवासी एक युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नगर के मोहल्ला लद्धावाला में एक घर में उसके साथ निकाह कर धर्म परिवर्तन करा दिया। उसकी वीडियो भी बनाई। किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन

 

हरिद्वार की रहने वाली एक युवती रविवार को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ शहर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका एक पारिवारिक मुकदमे के बारे में रोशनाबाद कचहरी आना जाना होता है। वहां पर 20 दिन पहले एक युवक मिला। उसने अपना नाम सोनू बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने कारोबार में उसे नौकरी देने, मुकदमे में मदद करने व शादी करने का आश्वासन दिया। उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और कार में मुजफ्फनगर के मोहल्ला लद्धावाला में एक मकान में ले आया। वहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। सुबह के समय उसे होश आया तो घटना का पता चला। 
विज्ञापन

उसने आपत्ति जताई तो उसे वीडियो दिखा कर चुप करा दिया। जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पांच-छह दिन बाद फिर से लद्धावाला लेकर उसी मकान पर पहुंचा। दुष्कर्म कर दो मौलाना को बुलाया। कलमा पढ़वाया और कागजों पर साइन कराकर निकाह कर लिया। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed