{"_id":"5e29ea758ebc3e4af41fa452","slug":"muzaffarnagar-gate-of-mica-vihar-colony-muzaffarnagar-news-mrt4654287169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीका विहार कॉलोनी के गेट पर व्यापारियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीका विहार कॉलोनी के गेट पर व्यापारियों को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका विहार कॉलोनी के गेट पर व्यापारियों को रोका
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका दुकानों की किरायेदारी की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चेयरपर्सन के आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे दुकानदारों को मीका विहार के कॉलोनी के गेट पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और न ही चेयरपर्सन मौके पर आकर दुकानदारों से मिलीं। काफी गहमागहमी के बाद दुकानदार प्रदर्शन करते हुए लौट गए।
नगरपालिका मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए। यहां से स्कूटर रैली निकालते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास की ओर कूच किया। वे चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने पहले से ही कॉलोनी का गेट बंद करा दिया था। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। दुकानदारों को कॉलोनी के गेट पर ही रोक दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा भी रहा। बताया जाता है कि व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी फोन पर बात की। उनके आश्वासन के बाद दुकानदार प्रदर्शन करते हुए लौट आए। व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि दुकानदारों ने मीका कॉलोनी का गेट बंद और पुलिस को देखकर चेयरपर्सन के आवास पर जाने की कोशिश नहीं की। हम केवल चेयरपर्सन के बात करना चाहते थे, लेकिन वह दुकानदारों के सामने आना नहीं चाह रहीं।
25 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों ने 25 जनवरी को दुकानें बंद रख चेयरपर्सन के आवास पर प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है। एक व्यापारी ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर आत्मदाह की भी धमकी दे रखी है, लेकिन एसोसिएशन ने इस व्यापारी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
किरायेदारी प्रकरण के निस्तारण को समिति गठित
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका दुकानों के किरायेदारी प्रकरण के निस्तारण के लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने समिति का गठन कर दिया है। समिति से स्पष्ट आख्या दस दिन में देने को कहा है। साथ ही समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने की बात कही है।
पालिकाध्यक्ष ने अपने आदेश में कहा है कि उनके आवास पर राजनैतिक कारणों के चलते आत्मदाह जैसी चेतावनी दी गई है। कृष्ण गोपाल मित्तल एवं राकेश त्यागी पालिका की दुकान के किरायेदार नहीं होने के बावजूद अन्य दुकानदारों को नगर पालिका का देयक नहीं देने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों के किरायेदारी प्रकरण पर कई बार निर्देशित करने के बावजूद पालिका अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। उन्होंने इस प्रकरण के समाधान के लिए ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सात सदस्यों को कमेटी बनाई है। कमेटी में कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार को सचिव एवं कर एवं राजस्व अधीक्षक आरडी पोरवाल, लेखाकार प्रीति रानी, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, अमरजीत एवं विजय कुमार को सदस्य बनाया है। कमेटी को दस दिन में अपनी स्पष्टआख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।