{"_id":"689617d142493709f504bba4","slug":"muzaffarnagar-ganga-overflowed-only-water-in-khadar-people-said-celebrate-raksha-bandhan-or-save-life-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गंगा उफनाई, खादर में बस पानी ही पानी, लोग बोले- रक्षा बंधन मनाएं या अपनी जान बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गंगा उफनाई, खादर में बस पानी ही पानी, लोग बोले- रक्षा बंधन मनाएं या अपनी जान बचाएं
Fri, 08 Aug 2025 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:59 PM IST
सार
नदियों का जलस्तर बढ़ने से 21 गांवों की हजारों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। पशुओं के लिए चारे की समस्या हो गई। वहीं पानी भरा तो, सायरन बजते ही गांवों के लोग छतों पर चढ़ गए। प्रशासन ने ऊंची जगहों पर रहने को कहा है।
विज्ञापन
गंगा खादर क्षेत्र के मजलिसपुर तोफीर में भैंसा बुग्गी में खेत से चारा लाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ रही हैं। हजारों बीघा फसलें डूब गई हैं। 21 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां आवागमन बंद है। गांव तक पानी आ जाने के कारण एहतियात के तौर पर लोग छतों पर डेरा जमाए हुए हैं। प्रशासन ने खतरे का सायरन बजाया। लोगों से एहतियात के तौर पर ऊंची स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया। वहीं रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर गांव वालों का कहना है कि त्योहार मनाएं या अपनी जान बचाएं।
विज्ञापन
महाराजनगर के किसान लक्सर-भोकरहेड़ी मार्ग से गुजरते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज से बिजनौर जाने वाला रास्ता बंद है। रामराज खादर क्षेत्र के गांवों और मजरों में पानी भरा हुआ है। सयाली गांव में सबसे अधिक पानी है। यहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चौहापुर, आलमपुर समेत तहसील क्षेत्र के करीब 21 गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से हालात विकट है। मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच के खादर में हाथीपुर गावड़ी, लतीफपुर, चेतावाला, रहड़वा में ग्रामीणों की ओर से बनाए गए कच्चे पुल भी पानी में बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर के स्कूल में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण किशन सिंह, सत्यदेव और जयपाल ने कहा कि चारे की सबसे ज्यादा समस्या है। मोरना क्षेत्र के महाराजनगर, खैरनगर, बिहारीगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव के हालात हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया। एसडीएम ने बताया कि सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करतीं रालोद विधायक मिथलेश पाल।
- फोटो : अमर उजाला
सोलानी के पानी से मुसीबत में घिर गए किसान
रालोद की मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने सोलानी नदी खादर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त मजलिसपुर तौफीर में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। लक्सर मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण छोटे वाहनों का आवागमन रुक गया है। महाराजनगर, खैरनगर, सिताबपुर में खेतों व घरों में पानी घुस गया है। पशुओं को चारे और गांव में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। सोलानी नदी पुल पर बाढ़ चौकी स्थापित की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने किया पुरकाजी खादर का दौरा
खादर क्षेत्र के रास्तों पर पानी आ जाने से जहां ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पुरकाजी के खादर क्षेत्र का दौरा किया। गांव भदोला, फरकपुर, पांचली, रतनपुरी, रजगल्लापुर, रामनगर, धुममनपुरी आदि गांव के ग्रामीणों से मिलकर फसलों के नुकसान की व अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुरकाजी लक्सर हाइवे के नीचे लगे लोहे के पुल को हटवाने की पुरजोर मांग की। नदी के किनारे खड़े पेड़ों को भी ग्रामीणों ने कटवाने की मांग रखी। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया, सिचांई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा, जेई शरद कुशवाहा, तहसीलदार राधेश्याम गौंड, एसडीओ विद्युत कपिल मुनि, प्रभात तोमर, मनोज चौहान मौजूद रहे।

चंदा इकट्ठा कर ग्रामीणों ने स्वयं बनाया रास्ता
सोलानी नदी का पानी कई गांवों के रास्तों पर भर गया है। पानी भर जाने से गांव शेरपुर नंगला का मुख्य रास्ता टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। रास्तों से बाइक आदि दुपहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। डॉ. गुलशन कुमार, संदीप कुमार, जॉनी, शेखर, राजा, राहुल, जगदर्शन आदि ग्रामीणों ने बताया कि अपने निजी खर्चे से खंभों का इंतजाम करके अस्थायी रास्ता चालू किया गया है। रास्ते ज्यादा खराब होने के कारण कैबिनेट मंत्री व अधिकारी गांव शेरपुर नगला तक नहीं पहुंच पाए।