फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Former MLA Maulana Jameel's son Abuzar dies by suicide in Muzaffarnagar

muzaffarnagar: पूर्व विधायक मौलाना जमील के बेटे अबुजर ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Wed, 18 Jun 2025 02:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 02:17 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के टंडेढ़ा गांव में पूर्व विधायक मौलाना जमील के 25 वर्षीय बेटे अबुजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Former MLA Maulana Jameel's son Abuzar dies by suicide in Muzaffarnagar
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के टंडेढ़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मीरापुर के पूर्व विधायक मौलाना जमील के बेटे अबुजर (25) का शव घर में फांसी पर लटका मिला।

विज्ञापन


अबुजर घर के एक कमरे में अकेले थे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन जब अंदर पहुंचे तो उन्हें फंदे पर लटका पाया। शोर मचते ही गांव में हड़कंप मच गया और सैंकड़ों ग्रामीण उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिवार की सहमति पर शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे संवेदनशीलता के साथ मामले की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन परिवार का रवैया फिलहाल सहयोगात्मक नहीं है।

अबुजर की आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मौलाना जमील मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं, लेकिन लंबे समय से टंडेढ़ा गांव में ही रह रहे हैं। वे 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हरिद्वार से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed