फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar fever killed five

बुखार ने एक सप्ताह में ले ली पांच लोगों की जान

Sun, 11 Sep 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar fever killed five
अस्पताल में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के ग्राम चौरावाला में बुखार से एक सप्ताह के अंदर पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों ग्रामीण बुखार पीड़ित हैं। बुखार को लेकर गांव में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर भाकियू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


बुखार के कारण जमील भुज्जाहेड़ी वाले, वरीसा पत्नी सरफराज, राजन पुत्र नत्थू, सुखवीर पुत्र सुमैरा, इलियास पुत्र सुक्का की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को जब बुखार से पीड़ित आशु पुत्र विनोद को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पर पहुंचे तो प्रभारी चिकित्सक संजीव कुमार को मरीजों के बेड पर सोते हुए पाया। हड़ताल का बहाना बनाकर डॉक्टर ने मरीज को देखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच दुर्घटना में घायल मरीजों को भी डाक्टर ने देखने से इंकार कर दिया। डाक्टर की लापरवाही को लेकर भाकियू नेता नवीन सहरावत ने मौके पर हंगामा करते हुए फोन पर चिकित्सक की मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की। चौरावाला में सरकारी डाक्टरों की टीम को शीघ्र भेजने के आश्वासन सीएमओ आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने बताया स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गांव के लोग झोला छाप डाक्टरों से अपना इलाज कराने को मजबूर हैं। हंगामा करने वालों ने चौधरी चन्द्रपाल, उदेश कुमार, मजहर, बबलू यादव, विपुल, सुक्का, विपिन गुर्जर, देवेन्द्र, राजेन्द्र, ऋषिपाल, जयकरण, नरेश पाल सिंह, गजराज चन्द, कंवरपाल सिंह मूंछ आदि शामिल रहे।

वायरल बुखार का प्रकोप, लोगों में दहशत बनी 
जानसठ नगर एवं क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार रहा है। जिसके चलते सीएचसी व निजी चिकित्सकों के यहां बुखार से पीड़ित लंबी लाइन लगी रहती। इस वायरल बुखार के साथ क्षेत्र के कई गांवों में चिकनगुनिया को लेकर भी भय का माहौल बना हुआ है। नगर व क्षेत्र में वायरल बुखार से जहां कई लोग पीड़ित है, वहीं गांव कवाल, काटका में कई मरीजों के बुखार के साथ साथ पैरों में भी सूजन आ गई है। जिसको लेकर उन्हें चिकनगुनिया का भय सता रहा है।


वायरल बुखार को लेकर जहां सीएचसी जानसठ में रोजाना 500 व 600 मरीज देखे जा रहें हैं। वहीं प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जानसठ के कई चिकित्सकों के यहां मरीजों के भर्ती न होने के कारण उन्हें बेंचों पर ही लिटाकर उपचार किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. शरण सिंह ने बताया कि जितने भी मरीज वायरल बुखार के सीएचसी पर आ रहे हैं। सबकी जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी भी मरीज में चिकनगुनिया के लक्षण नहीं पाए गए है। यह वायरल बुखार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed