{"_id":"63e21a1cc2796266a02105a9","slug":"muzaffarnagar-female-home-guard-files-rape-case-against-head-moharr-muzammil-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: महिला होमगार्ड ने हेड मोहरर मुजम्मिल के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: महिला होमगार्ड ने हेड मोहरर मुजम्मिल के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
Tue, 07 Feb 2023 03:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Feb 2023 03:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थानाक्षेत्र में महिला होमगार्ड ने हेड मोहरर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिखेड़ा में महिला होमगार्ड ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिले के जानसठ कोतवाली में तैनात हेड मोहरर मुजम्मिल के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है ।
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ समय पहले मुजम्मिल सिखेड़ा थाने में तैनात था वहीं पर एक महिला होमगार्ड भी तैनात थी। कुछ समय पहले मुजम्मिल का तबादला जानसठ कोतवाली में हो गया था। इसी दौरान महिला होमगार्ड ने उस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच कराई और इसके बाद अब सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिखेडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन