{"_id":"6213bb2d94dfe053c83f06ba","slug":"muzaffarnagar-father-slams-innocent-daughter-on-the-ground-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : पिता ने मासूम बेटी को जमीन पर पटका, उपचार के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : पिता ने मासूम बेटी को जमीन पर पटका, उपचार के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Feb 2022 09:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:47 PM IST
सार
मुजफ्फर नगर में एक पिता ने अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े में युवक ने अपना आपा खो दिया, उसने अपनी दो साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोरना में थाना ककरौली के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान एक युवक आपा खो बैठा और गुस्से में दो साल की बेटी की जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह बच्ची आयत की मौत हो गई। बच्ची के दादा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना गत 18 फरवरी की है और आरोपी शानू का उस दिन किसी बात को लेकर अपनी पत्नी शबनम से विवाद हो गया था। सोमवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल से बच्ची को घर ले आए और शव को दफनाने की तैयारी करने में जुट गए।
विज्ञापन
यह बात शानू के पिता सरफराज को नागवार गुजरी। उन्होंने थाना ककरौली पुलिस को मामले की सूचना दी। बेटी की मौत पर माता शबनम व भाई आतिफ आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्ची के बाबा सरफराज की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन