{"_id":"61f67b198b088d11f25b9fff","slug":"muzaffarnagar-farmer-dies-due-to-fire-while-blowing-cane-leaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: ईंख की पत्ती फूंकने के दौरान आग की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: ईंख की पत्ती फूंकने के दौरान आग की चपेट में आने से किसान की मौत
Sun, 30 Jan 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:18 PM IST
सार
किसान आग की चपेट में आ गया और उसकी जलकर मौत हो गई। आसपास के किसानों ने शोर मचाया। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव राजपुर कलां में खेत में ईंख की पत्ती फूंकने के दौरान आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी किसान राजपाल सिंह (65) रविवार को अपने खेत में ईंख की पत्ती फूंक रहा था। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खड़े खेत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान किसान आग की चपेट में आ गया और उसकी जलकर मौत हो गई। आसपास के किसानों ने शोर मचाया। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है।