Muzaffarnagar: राजपाल बालियान समेत आठ आरोपियों ने दाखिल किया हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र
Muzaffarnagar News : रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान समेत आठ आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान महामारी अधिनियम के तहत मुकदमे में रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान सहित आठ आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। गवाह दरोगा के बयान दर्ज हुए।
विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। पिछले साल चुनाव के दौरान बुढ़ाना क्षेत्र में रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान ने अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर पर जुलूस निकाला था। तत्कालीन एसओ की ओर से कोरोना महामारी अधिनियम के अंतर्गत राजपाल बालियान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
वहीं, मंगलवार को रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान समेत अन्य आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम