{"_id":"6346c009ec768b56ea1c04ef","slug":"muzaffarnagar-dr-anubhav-sitting-on-dharna-in-cmo-office-for-not-getting-permission-for-sale-of-eco-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: ईको मशीन बिक्री की अनुमति नहीं मिलने पर सीएमओ ऑफिस में धरने पर बैठे डॉ. अनुभव सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: ईको मशीन बिक्री की अनुमति नहीं मिलने पर सीएमओ ऑफिस में धरने पर बैठे डॉ. अनुभव सिंघल
Wed, 12 Oct 2022 06:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:54 PM IST
सार
ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल सीएमओ ऑफिस में धरने पर बैठ गए। डॉक्टर अपनी इस मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईको बिक्री की अनुमति नहीं मिलने पर एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल सीएमओ ऑफिस में धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि तीन महीने से वह अनुमति के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शहर के प्रसिद्ध ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि उन्हें अपने इंस्टीट्यूट की ईको मशीन की बिक्री दौराला के आर्यावृत्त हॉस्पिटल को करनी थी। इसके लिए सीएमओ ऑफिस से अनुमति ली जानी आवश्यक है। तीन महीने पहले उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन उन्हें अनुमति प्रदान नहीं की गई। बार-बार उन्हें टरकाया जाता रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
विज्ञापन
बुधवार को वह पीसीपीएनडीटी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठक गए। यहां देर शाम तक उनका धरना जारी था। उनके परिचित भी उनके साथ धरने पर बैठना शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें