फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Double Murder Case: Vinod Bawla was produced in court from Rampur jail

Double Murder Case: रामपुर जेल से अदालत में पेश किया गया विनोद बावला, 19 साल पहले दो भाइयों का किया था कत्ल

Thu, 30 May 2024 04:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 04:42 PM IST
सार

Muzaffarnagar Double Murder Case : मुजफ्फरनगर के एक गांव में दो भाइयों की हत्या के मामले में कुख्यात विनोद बावला को अदालत में पेश किया गया। 19 साल पहले बावला और उसके साथियों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Double Murder Case: Vinod Bawla was produced in court from Rampur jail
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 19 साल पहले पुरानी रंजिश के चलते किनौनी गांव में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात विनोद बावला को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को रामपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में पांच दिसंबर 2005 को सगे भाई नरेंद्र और श्रवण अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ गन्ने की बुग्गी लेकर तौल केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें हमलावरों ने घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

वारदात में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही विनोद बावला समेत अन्य आरोपियों को नामजद कराया गया था। सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने की। प्रकरण में अब तक 11 लोगों की गवाही हो चुकी है। रामपुर जेल में बंद विनोद बावला को बयान के लिए अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

इस दौरान अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। सुनवाई के बाद आरोपी को वापस रामपुर कारागार में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed