फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: District Bar Association election results will be declared today, counting continues

Muzaffarnagar: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे जल्द होंगे घोषित, मतगणना जारी

Sat, 24 Dec 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Dec 2022 03:26 PM IST
सार

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। वार्षिक चुनाव में 1871 अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। आज शाम तक परिणाम जाारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: District Bar Association election results will be declared today, counting continues
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 1871 अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर देखने को मिली। शनिवार शाम तक मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को फैंथम हॉल में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं के पैनल अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान केंद्र के बाहर जुटे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। 2293 अधिवक्ताओं में से 1871 ने मतदान किया। महिला और बुजुर्ग अधिवक्ता भी मतदान करने के लिए पहुंचे। मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन

 

जिला बार संघ मुज़फ्फरनगर के वार्षिक चुनाव 2022-23 में मतगणना के अभी तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं। जिसके परिणाम निम्न प्रकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 अध्यक्ष पद हेतु (एक)
1- श्री अनिल जिन्दल -221
2-श्री मुनेश चन्द त्यागी -108
3-श्री योगेंद्र कुमार शर्मा- 79

2. महाचिव पद हेतु (एक)
1- श्रीओकांर सिंह तोमर- 133
2- श्री जितेंद्र कुमार- 168
3- श्री संजीव कुमार (प्रधान)-102

3. वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु (एक)
1- श्री अर्जुन सिंह -89
 2- श्री मानवेन्द्र जैन-83
3- श्री विवेक त्यागी -206

कोषाध्यक्ष पद हेतु (एक)
1- श्री ठा. संदीप पुण्डीर-220
2- श्री हाकिम अली-163

आमोद त्यागी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी

चुनाव में इनके बीच रही कड़ी टक्कर
अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, मुनेश चंद त्यागी और योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद पर ओंकार सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार और संजीव कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन और विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के ठाकुर संदीप कुमार पुंडीर और हाकिम अली के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिला।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए देवेंद्र कुमार कैल, प्रज्ञा गर्ग, प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह बालियान, विक्रांत राठी और विष्णु गर्ग मैदान में है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दीपक कुमार धीमान, नीशू कांत शर्मा, मनोज कुमार त्यागी, राधेश्याम त्यागी एवं शीला भारद्वाज और सत्यवीर सिंह, सहसचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार, खुर्रम उस्मानी, चौधरी तोसीन अहमद, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, शिखा कौशिक, शाहजेब और हरगोपाल सिंह के बीच चुनाव हुआ। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 12 और कनिष्ठ सदस्यों के छह पद लिए 15 उम्मीदवार मैदान में है।

ऐसे रही मतदान प्रक्रिया 
- 23 पदों के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 
- मतदान के लिए 54 टेबिल की व्यवस्था की गई
- दो लाइन में बैलेट वितरण की व्यवस्था रही

ये भी पहुंचे मतदान करने
बार संघ के सदस्य पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां भी मतदान करने पहुंचे। इनके अलावा सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, पूर्व अध्यक्ष वसी अंसारी, डीजीसी फौजदारी राजीव शर्मा, ज्ञान सिंह एडवोकेट, विशेष  लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा, ठाकुर दुष्यंत सिंह, श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने भी मतदान किया। इनके अलावा पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, जय प्रकाश आजाद, ठाकुर कुंवरपाल सिंह, प्रदीप मलिक, अरुण शर्मा भी मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed