Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Dead body of a married woman found hanging in her in-laws house

Muzaffarnagar: ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव... सेवानिवृत्त जिला लेखाकार समेत चार पर केस

Fri, 14 Feb 2025 04:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 14 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

मेरठ की जीनू (25) की शादी साकेत कॉलोनी निवासी विकास के साथ हुई थी। जीनू का शव बृहस्पतिवार सुबह बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Dead body of a married woman found hanging in her in-laws house
जीनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाने की साकेत कॉलोनी में सेवानिवृत्त जिला लेखाकार की पुत्रवधू जीनू (25) का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो लाख की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ जनपद के थाना मवाना के गांव राफन निवासी मुन्नी लाल की बेटी जीनू (25) की शादी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त लेखाकार गंगाराम के बेटे विकास के साथ 15 जुलाई 2024 को हुई थी। जीनू का शव बृहस्पतिवार सुबह अपने घर के ऊपरी हिस्से में बने बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह देखकर ससुराल वालों ने मृतका की बुआ नगर पालिका के जलकल विभाग में नौकरी करने वाली नसीरपुर निवासी पुष्पा को दी, तो वह मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी लेकर उसने राफन में परिजनों व पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। कुछ देर बाद मृतका का भाई सीनू व अन्य परिजन थाने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कराया मुकदमा दर्ज
मृतका के भाई सीनू ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को दो लाख रुपये की मांग करते हुए परेशान किया जा रहा था। यह जानकारी होने के बाद भी उन्होंने बहन का घर बसे रहने की मंशा के चलते कोई कार्रवाई नही की थी। अब पति विकास, ससुर गंगाराम, सास पुष्पलता व जेठ सौरभ ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। शादी के समय विकास को फाइनेंस कंपनी में काम करना बताया था, लेकिन वर्तमान में वह कुछ काम नहीं कर रहा था।
 
विज्ञापन

पति के साथ ऊपर कमरे में रहती थी विवाहिता
पुलिस ने बताया कि विवाहिता अपने पति के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में रहती थी। नीचे के हिस्से में सास, ससुर व जेठ सौरभ अपनी पत्नी व तीन बेटियों के साथ रहता है। यह सभी अपने कमरों में सो गए थे, जबकि विवाहिता व उसका पति अलग अलग कमरे में सो गए थे। कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed