फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Dance teacher kidnapped class six student, ran away when surrounded, caught his partner

Muzaffarnagar: डांस क्लास नहीं पहुंची कक्षा छह की छात्रा तो उठाकर ले गया टीचर, खतौली में मचा बवाल

Tue, 05 Nov 2024 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

छात्रा आरोपी के पास डांस सीखने जाती थी। एक महीने से नहीं जा रही थी, तो वह अपने दो साथियों के साथ उठाकर ले गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Dance teacher kidnapped class six student, ran away when surrounded, caught his partner
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली में एक डांस टीचर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कक्षा छह की छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया। एक राहगीर ने छात्रा को छुड़ा लिया। आरोपी शिक्षक बाइक पर फरार हो गया। उसके साथी को पकड़ लिया गया। छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

नगर के मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय किशोरी एक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। परिजनों ने छात्रा को एक डांस टीचर के पास नृत्य सीखने के लिए भेजना शुरू किया था। वह एक माह से नृत्य सीखने नहीं जा रही थी। मंगलवार को विद्यालय गई थी। छुट्टी होने पर साइकिल से अपने घर जा रही थी। विद्यालय से कुछ दूरी पर डांस टीचर अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। उसने घर छोड़ने की बात कहकर अपने एक साथी के साथ छात्रा को बाइक पर बीच में बैठा लिया। उसका एक साथी छात्रा की साइकिल लेकर चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने अपनी साइकिल पर ही घर जाने की बात कही लेकिन आरोपी डांस टीचर व उसका साथी छात्रा को नावला मार्ग पर ले जाने लगे। इसी दौरान विद्यालय की ड्रेस में बाइक पर बैठी छात्रा को देखकर एक राहगीर को शक हुआ तो उसने बाइक को रोक लिया और पूछताछ शुरू की।
इससे आरोपी डांस टीचर व उसका साथी घबरा गया। छात्रा को बाइक से नीचे उतार कर डांस टीचर भाग गया। जबकि राहगीर ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। राहगीर और आरोपी युवक में मारपीट हो गई। अपने आप को घिरता देखकर आरोपी फरार हो गया।
 
विज्ञापन

छात्रा से पूछताछ करने के बाद राहगीर उसे लेकर विद्यालय पहुंचा। विद्यालय स्टाफ ने छात्रा के परिजनों को बुला लिया। तब छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed