फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Crime: Miscreants have beat up Mahant of Shakambhari Devi temple, looted many lakhs

मुजफ्फरनगर में वारदात: शाकम्भरी देवी मंदिर के महंत को जमकर पीटा, फिर लूटकर फरार हुए बदमाश, फैली दहशत

Mon, 26 Jun 2023 10:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Jun 2023 10:15 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में वारदात : बदमाशों ने शाकम्भरी देवी मंदिर के महंत को जमकर पीटा गया। इस वारदात से लोगों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime: Miscreants have beat up Mahant of Shakambhari Devi temple, looted many lakhs
मंदिर में लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अज्ञात बदमाशों ने फुगाना के खरड़ गांव के शाकम्भरी देवी मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महंत की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में महंत को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मंदिर में लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ में मां शाकम्भरी देवी का मंदिर है। मंदिर के महंत मदन गिरि मंदिर परिसर में बने आवास में अपने कमरे में रहते हैं। देर रात अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुस गए। वहां बरामदे में सो रहे महंत को बदमाशों ने पकड़ लिया। बदमाशों ने महंत से कमरे व अलमारी की चाबियां मांगी और फोन छीन लिया। अलमारी व कमरे की चाबियां न देने और लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडे व सरियों से महंत की पिटाई की।
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश महंत के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर फरार हो गए। बदमाशों ने फिर खरड़ गांव के प्राचीन शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया। शिव मंदिर में कोई पुजारी नहीं मिला। बदमाश शिव मंदिर में भी तोड़ फोड़ करके कीमती सामान उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान विकास मलिक अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर के महंत को कमरा खोलकर बंधन मुक्त किया। घायल महंत ने बताया कि बदमाश तीन लाख रुपये की नकदी, माता के सोने के आभूषण और लाखों रुपये का चढ़ावा आदि लूटकर ले गए। घायल अवस्था में महंत को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महंत को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना मंदिर के महंत ने फुगाना पुलिस को दी है। फुगाना सीओ देवव्रत वाजपेयी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष फुगाना जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जज्बा: मिलिए कलयुग के श्रवण कुमार से, कांवड़ में दादा-दादी को बिठाकर UK से UP पहुंचे राहुल, देखने पहुंचे लोग

हजारों रुपये का रोज आता है चढ़ावा
मंदिर के महंत मदन गिरि ने बताया कि मंदिर परिसर में ज्येष्ठ के दशहरे से मेले का आयोजन होता है। यह मेला सोमवार और बृहस्पतिवार को आषाढ़ माह तक चलता है। माता के भक्त माता के चरणों में श्रद्धानुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं। दानपात्र तथा चढ़ावे में रोजाना हजारों रुपये की नकदी एकत्र होती है। वह सारी नकदी उनकी अलमारी में रखी हुई थी। मंदिर परिसर में धर्मशाला के निर्माण हेतु ग्रामीणों से तीन लाख रुपये एकत्र किए गए थे। वह भी अलमारी में रखे हुए थे। माता का श्रृंगार का सामान और सोने के आभूषण भी उनकी अलमारी में रखे थे। बदमाश माता के सोने के आभूषण तथा सारी नकदी लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed