{"_id":"62136bc588dea15db715f54c","slug":"muzaffarnagar-crime-father-has-killed-his-daughter-in-village-during-dispute-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की करतूत: दो साल की मासूम बच्ची को मार डाला, पत्नी से चल रहा था विवाद, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की करतूत: दो साल की मासूम बच्ची को मार डाला, पत्नी से चल रहा था विवाद, गांव में फैली सनसनी
Mon, 21 Feb 2022 04:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:09 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी दो साल की मासूम बच्चों को मार डाला। बताया गया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वहीं बच्ची की मौत से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजााबाद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। बताया गया कि एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ विवाद के चलते अपनी दो साल की बेटी को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेरठ ले गए। वहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम
विज्ञापन
इसके बाद परिजन मेरठ से शव लेकर गांव में पहुंचे और दफनाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान बच्ची के दादा ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता शानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना