फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Crime: Crooks have looted two lakh rupees from watchman in factory

बेखौफ हैं बदमाश: चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे दो लाख रुपये, विरोध करने पर की मारपीट, फैक्टरी में रहता था परिवार

Thu, 14 Apr 2022 08:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Apr 2022 08:20 PM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट भी की।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime: Crooks have looted two lakh rupees from watchman in factory
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन के औद्योगिक क्षेत्र में वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी में बुधवार रात घुसे चार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कार्यालय की मेज की दराज में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। जाते समय बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। 

विज्ञापन


इसके बाद घायल चौकीदार को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। फैक्टरी मालिकों ने गुरुवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


नई मंडी की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले मनोज कुमार की थाना सिविल लाइन के औद्योगिक क्षेत्र में सोना चांदी के नाम से वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी है। बिजनौर निवासी शीशराम चौकीदार अपने परिवार के साथ फैक्टरी में ही रहता है। शीशराम का रिश्तेदार सूजडू निवासी राहुल भी रात में शीशराम के परिवार के पास सोने के लिए आ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा

परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण शीशराम परिवार सहित दो दिन पहले गया था। जिस कारण रात में चौकीदारी राहुल कर रहा था। बुधवार रात राहुल फैक्टरी में सो रहा था। लगभग बारह बजे चार बदमाश फैक्टरी का मुख्य गेट फांदकर अंदर घुस गए और उन्होंने वहां सो रहे चौकीदार राहुल को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसे हमला कर घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें

इसके बाद कार्यालय में रखी मेज की दराज में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। बाद में चौकीदार को कार्यालय के बराबर वाले कमरे में बंद कर फरार हो गए। फैक्टरी मालिकों से सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्टरी मालिक मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने कहा कि खुलासा करने के लिए तीन टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed