फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Cooperative Bank Chairman Thakur Ramnath Singh loses his post following High Court order

मुजफ्फरनगर: हाईकोर्ट के आदेश के बाद छिनी सहकारी बैंक के सभापति रामनाथ सिंह की कुर्सी, ये दो भी हटाए गए

Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सभापति रामनाथ सिंह, संचालक पंकज पाल और बिजेंद्र मलिक को हटा दिया गया है। समितियों के विभाजन के बाद तीनों के पदों को चुनौती दी गई थी। बोर्ड प्रतिनिधियों को समितियों का प्रतिनिधि नहीं माना गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Cooperative Bank Chairman Thakur Ramnath Singh loses his post following High Court order
रामनाथ सिंह, संचालक पंकज पाल और बिजेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के करीबी जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, संचालक पंकज पाल और बिजेंद्र मलिक एडवोकेट की कुर्सी चली गई है। हाईकोर्ट ने 27 पेज के फैसले में प्रतिनिधि समितियों के विभाजन के बाद संचालक पद को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाया। तीनों के चुनाव क्षेत्र वाली समितियों का विभाजन होने के कारण बोर्ड प्रतिनिधियों को समितियों का प्रतिनिधि नहीं माना गया।
विज्ञापन

सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामनाथ सिंह किसान सेवा समिति खेड़ा मस्तान, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक पीना समिति और पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल पाल के बेटे पंकज पाल मुजफ्फरनगर पश्चिमी समिति से बैंक प्रतिनिधि के तौर पर चुने गए थे। संचालक चुने जाने के बाद जून 2023 में ठाकुर रामनाथ सिंह को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। याचिकाकर्ता बुढ़ाना के सचिन जैन की ओर से दाखिल की गई रिट में कहा गया था कि रामनाथ सिंह की समिति कुरालसी, पंकज पाल की समिति गांव वहलना और बिजेंद्र मलिक की गांव लकड़संधा हो गई है। ऐसे में समितियों के विभाजन के कारण इनकी पुरानी समिति का बोर्ड भंग हो गया है।
अब वह प्रतिनिधि नहीं रहे। 19 अगस्त को हाईकोर्ट में इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। अब आदेश जारी कर दिए गए हैं। शामली और मुजफ्फरनगर की विभिन्न शाखाओं से चार लाख खाताधारक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बैंक का संचालक मंडल
जिला सहकारी बैंक में सभापति रामनाथ सिंह, उपसभापति मुकेश कुमार जैन, संचालक दिनेश कुमार, राहुल राणा, संजीव कुमार, राजू अहलावत, अनार सिंह, आशीष चौधरी, मुन्ना देवी, निर्भय त्यागी, पंकज पाल, बिजेंद्र सिंह मलिक और अमित चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस नियम के हिसाब से छिन गई सभापति की कुर्सी
हाईकोर्ट ने लिखा कि नियम 453 (1) (h) के अनुसार प्रबंधन समिति का कोई सदस्य अपने पद पर तब तक नहीं रह सकता, जब तक वह समिति की आमसभा का सदस्य नहीं रह जाता। नियम 87 (ix) के अनुसार प्रतिवादी के पूर्व स्थापित समिति की आम सभा के प्रतिनिधि न रह जाने पर, वह बैंक की आम सभा के सदस्य के रूप में प्रतिनिधि के पद पर बने रहने का दावा नहीं कर सकते। 
फलस्वरूप, नियम 453 (1)(h) के अंतर्गत निर्धारित शर्त लागू होती है और प्रतिवादी को बैंक की प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रतिनिधि पद से हटने के बाद वह अध्यक्ष का पद धारण या प्रयोग नहीं कर सकते, जो उनके प्रतिनिधि के रूप में पद पर आधारित और निर्भर है। परिणामस्वरूप, प्रतिनिधि के रूप में अपना पद समाप्त होने पर प्रतिवादी को अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 
 

दोनों जिलों में ये बनाई गईं समितियां
नवगठित समितियों में गांव लकड़संधा, शकरपुर, सिलाजुड्डी, वहलना, पचैंडा कलां, बलवा खेड़ी, बरला, दहचंद, कुरालसी, पावटी कलां, रामड़ा, झिंझाना, दभेड़ी खुर्द, गुज्जरपुर, हींड, मंदौरा, भनेड़ा, चौसाना, शामली उत्तरी, सिलावर, दुल्लाखेड़ी समितियां बनाई गई हैं।
 

किसानों का किया लाभ, विधिक राय लेंगे : रामनाथ सिंह
सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने नई समितियां बनाकर किसानों का लाभ किया है। सरकार की योजना में यह अभियान चलाया गया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद वह विधिक राय लेंगे।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, घर में मिला शव, पांच पर रिपोर्ट; देखें वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed